भवानीमंडी:- गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज भवानीमंडी भेसौदामण्डी ने गौतम जयंती समारोह 2019 में सर्वसम्मति से नवयुवक मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा पुरोहित कवि , साहित्यकार को बनाया। पुरोहित सच्चे समाजसेवी हैं। वर्षों से समाज सेवा कर रहें है। साहित्य जगत में उनकी ख्याति है। देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में उनकी रचनाएँ नियमित छपती हैं। सैकड़ों सम्मान से सम्मानित हैं। उनके चुने जाने के बाद हर्ष की लहर दौड़ गई हैं। सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दी जा रही है।
सत्यनारायण चौबे, उमेश जोशी, क्षितिज जोशी, अशोक तिवारी, प्रदीप शर्मा, अमित तिवारी, मनोज शर्मा, अनुराग तिवारी व समाज के पूर्व अध्यक्ष कौशल शर्मा, मनमोहन शर्मा, रामबिलास उपाध्याय, दौलतराम शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र आचार्य सहित समाज के सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी है।