हरदोई के मुन्ने मियाँ चौराहा से दिनदहाडे छात्र का अपहरण

राज चौहान (ब्यूरो प्रमुख हरदोई)
________________________

मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे हरदोई के मुन्ने मियाँ चौराहा से हरदोई में कक्षा दस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र का दिनदहाडे अपहरण कर लिया गया है । छात्र के परिजनों ने शहर कोतवाली हरदोई पुलिस को सूचना देते हुए काफी खोजबीन की लेकिन अभी तक पता नहीं चला है ।छात्र के मामा प्रदीप कुमार बाई पास चौराहा हरदोई ने बताया कि उनका भाजा रजनीश कुमार सोनू 15 वर्ष पुत्र रिषीनाथ ग्राम जहांगीरा पुर मजरा अल्लीगढ थाना बिलग्राम इन दिनों हरदोई मे टेढ़ी पियाव शंकर बक्श पुरवा बिलग्राम चुंग्गी निवासी महेन्द्र कुमार के घर पर रहकर पढ़ाई करता था ।बताया जाता है मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे छात्र रजनीश कुमार सोनू अपने रूम पाटनर ( दोस्त ) यज्ञ देव के साथ मुन्ने मियाँ चौराहा पर बल्ब व लालटेन का शीशा खरीदने गया था ।दोस्त यज्ञ देव ने बताया कि वह मुन्ने मियाँ चौराहा पर साइकिल खड़ी करके बल्ब खरीदने लगा और रजनीश कुमार सोनू दूसरी दुकान पर लालटेन का शीशा खरीदने चला गया ।छात्र रजनीश सोनू शीशा लेकर वापस ही नही आया । यज्ञ देव मुन्ने मियाँ चौराहा पर आधा घन्टे तक इन्तजार करता रहा उसके बाद मकान मालिक महेन्द्र कुमार को सूचना दी ।मामा प्रदीप ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व छात्र रजनीश कुमार सोनू को हेलमेट लगाये बिना नम्बर की अज्ञात पल्सर गाड़ी पर सवार दो लोगो ने कहा छात्र को रोकते हुए नाम पूछकर कहा कि तुम्हारे पीछे हरदोई के दस – बारह लोग पड़े है बचकर रहना। मामा प्रदीप ने बताया कि छात्र रजनीश कुमार सोनू अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है । रंजिश व सम्पत्ति के पीछे छात्र का अपहरण होने की बात बतायी जा रही है ।घटना के बाद से पुलिस महकमा भी खोजबीन मे लग गया है लेकिन अभी भी परिजनों व पुलिस दोनों के हाथ खाली है ।शहर मे छात्र के लापता होने घटना होने से परिजनों मे शोक फैल गया है ।मामा प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।