सामाजिक विषयों के अभिनव समाधान और युवाओं से वार्ता के लिए ‘युवा संगम’ वेबसाइट का शुभारंभ

आज मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने‏ ‘युवा संगम’ वेबसाइट का शुभारंभ किया । मुख्यमन्त्री ने कहा कि ‘युवा संगम’ पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सार्थक बातचीत के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है ।
युवा संगम का आयोजन प्रतियोगिता के रूप में तीन चरणों में किया जाएगा । इसके तहत उत्तर प्रदेश के युवाओं को प्रदेश के समक्ष मौजूद 11 सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के अभिनव समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा । सूचना राज्यमंत्री श्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि युवा संगम प्रतियोगिता के तहत उत्तम शिक्षा, स्वच्छ उत्तर प्रदेश, कृषि कल्याण, डिजिटल उत्तर प्रदेश, पारदर्शी प्रदेश, स्वस्थ घर परिवार, सुरक्षित प्रदेश, अंत्योदय से सर्वोदय, जन भागीदारी, कौशल युवा, अपना घर विषयों पर प्रतियोगिताएं होंगी । युवा संगम प्रतियोगिता में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर, साझीदार है । इस पहल में 15 से 35 वर्ष के उत्तर प्रदेश के मूल निवासी युवा प्रतिभाग कर सकते हैं । युवा संगम से जुड़ने के लिए आप http://www.yuvasangam.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं ।