११ फ़रवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा को फिर से विकास की राह पर ला दिया है। अब राज्य को पिछड़ा नहीं माना जाता।
  • प्रधानमंत्री कल राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे 247 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- पुलिस प्रौद्योगिकी मिशन भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सुरक्षा बलों को मजबूत करेगा।
  • देश में वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक।
  • और क्रिकेट में नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर एक पारी और 132 रन से शानदार जीत दर्ज की।
  • भोपाल में पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स आज सम्‍पन्‍न।