प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के अंतर्गत निवेश की सीमा साढ़े सात लाख रुपये से बढ़कर 15 लाख

मंत्रिमंडल ने वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के अंतर्गत निवेश की सीमा साढ़े सात लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है। इस योजना में अंशदान की अवधि भी चार मई से बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दी गई है। इस योजना से वरिष्‍ठ नागरिक अब प्रतिमाह दस हजार रूपए तक पेंशन पा सकेंगे।

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना सिक्‍सटी प्‍लस के लोगों के लिए हम अधिक योजना बनाएंगे। इट इनेबल टेन थाउजेंड रूपिज पेंशन पर मंथ फोर सीनियर सिटीजन और इसमें जो इन्‍वेस्‍ट लिमिट है, वो साढ़े सात को 15 लाख किया और हमारी सरकार का एक बजट अनाउंसमेंट था कि हम ऐट परसेन्‍ट इन्‍ट्रस्‍ट को गारंटी करेंगे सीनियर सिटीजन के साथ।