सिंचाई और जल प्रबंधन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है । जनपद आगरा स्थित खैरागढ़ में निर्मित भोजपुर बंधी से सिंचाई एवं जल वृद्धि की परियोजना हेतु ₹50 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है । इसके साथ ही महोबा में ₹19.30 करोड़ की लागत से सम्पादित की जा रही लहचूरा बांध परियोजना पूर्ण हो गयी है ।