विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लखनऊ से शव लेकर गांव पहुँँचे ससुरालीजन

  • गला दबाकर की हत्या पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
  • कसिममपुर थाना क्षेत्र के पाल्हाराय गांव के निवासी है ससुरालीजन

हरदोई– कासिमपुर थाना इलाके के रहने वाले एक युवक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लखनऊ में मौत हो गयी।परिजनों ने गुपचुप तरीके से जब अंतिम संस्कार करना चाहा तो मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी।कासिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है परिजनों ने गला दबाकर हत्या की बात कही है।
      जानकारी के मुताबिक कासिमपुर थाना क्षेत्र के पल्हाराई की मूल निवासी मनीषा 22 पत्नी अवधेस कुमार जो कि जानकीपुरम विस्तार लखनऊ में रहते है की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।परिजन शव लेकर आने पैतृक गांव आ गए और गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे।मृतका के पिता ब्रम्हालाल निवासी निबुवाई थाना टड़ियावां जो टोडरपुर ब्लॉक में सफाई कर्मी है ने बताया कि उसने न अपनी बेटी की 3 साल पहले शादी की थी।
      आरोप है कि दामाद के बड़े भाई अशोक ने फोन किया और बताया कि आपकी लड़की ने फांसी लगा ली।हम लोगो ने कहा परिवार सहित लखनऊ पहुच रहे है तभी अंतिम संस्कार होगा।मेरे मना करने के बावजूद यह लोग शव गांव लेकर आ गये। हम लोग बालामऊ में थे तब गांव पहुचने की जानकारी मिली, ससुराली अंतिम संस्कार तैयारी का रहे थे मैंने 100 नम्बर व कासिमपुर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुची और अंतिम संस्कार रुकवाया, दामाद प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है।परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।