रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर पुल निर्माण न होने के कारण कटियारी के लोगों ने बनाया लोस चुनाव के बहिष्कार का मूड

हरपालपुर (हरदोई)- समाजसेवी संस्था अमर ज्योति एसोसिएशन के बैनर तले हरपालपुर कस्बा निकट ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में बैठक संपन्न हुई। जिसमें बड़ागांव अर्जुनपुर रामगंगा नदी के मध्य पक्का पुल ना बनाए जाने का मुद्दा छाया रहा।

पदाधिकारियों ने कहा कि सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुल का जनवरी माह में शिलान्यास करने का झूठ बोला है। जिससे कटरी क्षेत्र की जनता में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। बैठक में 22 फरवरी को तहसील सवायजपुर में विशाल धरना प्रदर्शन एवं लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बीते दिसंबर माह की 23 तारीख को पांडेयपुरवा में एक जनसभा के दौरान अर्जुनपुर पक्का पुल की स्वीकृत कराने और जनवरी माह में शिलान्यास करने की घोषणा की थी। लेकिन उनकी यह घोषणा हवा हवाई साबित हो गई। जनप्रतिनिधि हमेशा से ही कटरी की भोली-भाली जनता को झूठ बोलकर भटकाते रहे हैं। कटरी की जनता अब जागरूक हो चुकी है। किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।

बैठक में पुल बनाओ आंदोलन को प्रभावशाली बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित महासचिव प्रमोद कुमार तिवारी एडवोकेट समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू  अरविंद मिश्रा अतुल तिवारी सुशील सिंह  मुन्नूसिंह चैहान मुन्नू लाल पांडेय जितेंद्र उर्फ पन्ने पांडे स्वदेश त्रिवेदी प्रणव द्विवेदी बंटी अवधेश त्रिवेदी डीपी सिंह एडवोकेट राम बहादुर सिंह कौशलेंद्र पांडेय नीरज बाजपेई आशीष मिश्रा विधु शेखर मिश्रा एडवोकेट  गोविंद शुक्ला  महेश सैनी मौजूद रहे।