नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की बैठक कलेट्रेट में संपन्न हुई। जिसमें पुस्तकालय को और अधिक जनपयोगी बनाने पर विचार विमर्श हुआ।
नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव ने कहा कि नगर के बीचोबीच स्थापित पुस्तकालय का जनसामान्य विशेषतौर पर छात्र/छात्राओं को भरपूर लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए प्रचार प्रसार की अधिक आवश्यकता है। उन्होने अपर जिला सूचना अधिकारी महेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि वह पुस्ताकालय का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराये तथा पुस्तकालय के महत्व व पुस्तकालय में उपलब्ध साहित्य को जनसामान्य तक अवश्य पहुॅचाये । उन्होने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षिक संस्थाओं में वाल राइटिंग आदि कराकर भी प्रचार प्रसार कराया जाये। प्रचार प्रसार की ही कड़ी में आगामी 12 जनवरी को आयोजित होने वाले यूथ दिवस के अवसर पर विद्यालयी जिला स्तरीय वाल राईटिग प्रतियोगिता कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिये।
बैठक में जलापूर्ति हेतु वाटर कनेक्शन सबमर्सिवल पम्प लगवाये जाने, पुस्तकालय में महिला एवं पुरूष पाठकों हेतु प्रथक शोचालय , पुस्तकालय परिसर में विद्युत अस्थिरत की समस्या निस्तारण हेतु वैकल्पिक उर्जा की व्यवस्था , पुस्तकालय में प्रवेश हेतु मार्ग को दिब्यांगजनों हेतु सुगम बनाने, शासन द्वारा भेजे गये संशाधनों का संचालन प्रारम्भ करान, पुस्तकालय भवन की मरम्मत व पेंटिंग कार्य, निशुल्क पार्किंग , सौन्दर्यीकरण, आय के स्रोतो , निष्प्रोज्य सामाग्री के निस्तारण , बाल कक्ष व पाठकों हेतु, कम्प्यूटर कक्ष के नियमित संचालन , जनपद स्तरीय अभिलेखों में पुस्तकालय का सम्मिलित किये जाने, विस्तार पटलों के व्यवस्थित संचालन, जनपद मुख्यालय पर स्थित समस्त राजकीय कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सदस्यता हेतु प्रेरित किये जाने आदि बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।