नगर राज्यमंत्री ने सर्व वैश्य समाज व व्यापार मंडल के साथ की बैठक

कछौना (हरदोई) : सर्व वैश्य समाज व व्यापार मंडल कछौना की तरफ से नगर राज्य विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। नगर राज्य विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में पहचान मिली है। वर्तमान सरकार की कथनी करनी में अंतर नहीं है। हमेशा सकारात्मक सोचें आपके कार्य सभी सकारात्मक होंगे। व्यापारियों के जीवन में बदलाव के लिये संघर्षरत है। अब कोई इंस्पेक्टर तंत्र व्यापारियों को परेशान नहीं करता है। पूर्व की सरकार में आय दिन दबंग, गुंडे, व्यापारियों को परेशान करते थे। अब आप सभी खुलकर अपना व्यवसाय इमानदारी से कर सकते हैं। पूर्ववर्ती सरकार मजबूर सरकार थी, वर्तमान सरकार मजबूत हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं। बदमाशों का स्थान उनकी सही जगह पर है। वरिष्ठ जनों ने मंत्री जी व लखनऊ मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युवा सत्यम गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, अनिल गुप्ता, रजनी सिंह, शिव कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, सर्व वैश्य समाज एकता मंच तुलसी गुप्ता, क्रांतिवीर सिंह, रवी गुप्ता, आशू गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीलेश गुप्ता गोपाल जी गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सभासद अभय प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, दुष्यंत सिंह, संग्राम सिंह, पुनीत गुप्ता, धीरज गुप्ता, रामजी गुप्ता, मनोज गुप्ता, सूर्या गुप्ता उर्फ लिटिल, पिंकी गुप्ता, आशीष गुप्ता उर्फ टऊआ, संजीव गुप्ता, अनूप गुप्ता, सुनील सोनी आदि गणमान्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे। व्यापारियों ने नगर को आदर्श नगर बनाने हेतु तालाबों पर अतिक्रमण हटवाकर सौंदर्यीकरण व पार्क का सौंदर्यीकरण व नगर की मुख्य बस्ती का जर्जर मार्ग का जीर्णोद्धार कराने आदि मांगों को मंत्री के समक्ष रखा।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता