जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बालविकास एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला बालविकास एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल संरक्षणगृह में बच्चों के प्लेसमेंट का प्रयास जारी रखा जाए तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें जिससे बच्चे अपने सामाजिक सुरक्षा अधिकारों को जान सकें। इसके लिये एक कार्ययोजना तैयार की जाए। बालसेवा योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जाये। सभी स्तरों पर बाल कल्याण समितियों को सक्रिय रखा जाये। संप्रेक्षण गृह में नियमित काउंसलिंग की व्यवस्था की जाये।

जिलाधिकारी ने निराश्रित महिला पेंशन योजना की भी जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी से ली। उन्होंने आधार सीडिंग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पीडी गजेन्द्र तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।