वृहद रोजगार मेला 14 अप्रैल को

              जिला सेवायोजन अधिकारी विजय कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय, आई0टी0आई0 तथा उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा 14 अप्रेैल को संयुक्त रूप से वृहद रोजगार मेले का आयोजन आई0टी0आई0 हरदेाई में किया जायेगा।
             उन्होंने बताया कि वृहद रोजगार मेले में पंकज इण्टर प्राइजेज, गिन्नी फिलामेन्ट लि0, एम0डी0टी0 कृषि मार्ट प्रा0लि0, ग्रीन फील्ड एच0आर0सर्विस, वेनुथना फर्टिलाइजर, शिव शक्ति बायोटेक्नोलाजी लि0, एंजिस लि0, गारविन जेनेटिक प्रा0लि0, एस0आई0एस0इण्डिया लि0, वर्धमान टेक्सटाइल, जेनेवा क्राप साइंस प्रा0लि0, शकीरा सिद्दीकी सेवा संस्थान तथा न्यू यूनिकेयर हेल्थ सल्यूशन्स कम्पनी द्वारा भाग लेकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार रोजगार हेतु लिए जायेगें। जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता संबन्धी समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं स्वयं से प्रमाणित एक सेट बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज की दो फोटो सहित 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई में प्रस्तुत होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी अपना आनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकते हैं।