शुक्रवार को केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अमलेश गुप्ता ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल मे श्रीमती सीमा नकवी और श्रीमती हेमा मेहता उपस्थित रहीं ।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।