केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज बदायूं ने पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत रोपे 150 पौधे

केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं ने पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत 150 पौधे लगाए। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने सहयोग किया । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और स्वयं भी पौधारोपण किया उन्होने कहा कि वृक्ष धरा का श्रृंगार करते हैं ।

जीवन का भी आधार होते हैं अतः हमे इनके रोपण, सिचन व सरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। समस्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कु0 प्रवीण रानी के दिशा-निर्देशन मे हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने हर प्रसाद मंदिर के परिसर में भी पौधारोपण किया ।