कछौना, हरदोई : बालामऊ विधानसभा की जर्जर सड़कों व नवनिर्माण हेतु मंडल अध्यक्ष भाजपा, नवीन पटेल ने विधायक रामपाल वर्मा को ज्ञापन दिया। जिससे आम जनमानस को आवागमन में राहत मिल सके। सड़के विकास की आधार होती है। गांव व शहर की दूरी को कम करने में सड़के अहम कड़ी हैं। सड़कों की हालत जर्जर होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी समस्या होती है।
दिये गए ज्ञापन में क्षेत्र की प्रमुख सड़को के बारे में विधायक जी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया। कछौना हथौड़ा मार्ग से रानी बाग से दीननगर संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार, लखनऊ हरदोई मार्ग से सुठेना बाईपास मार्ग का निर्माण, लखनऊ हरदोई मार्ग से बरौली संपर्क मार्ग, हथौड़ा से कोरियाना संपर्क मार्ग, कछौना से लोन्हारा मार्ग, समसपुर से कन्हौआ सड़क व पुलिया निर्माण, बरसात के समय इस कन्हौआ गांव का आवागमन बाधित हो जाता है। समसपुर से नारायण देव संपर्क मार्ग, बालामऊ से गोसवा संपर्क मार्ग, ग्राम सभा सरसंड से हाजीपुर संपर्क मार्ग का निर्माण, ग्राम कलौली से भुलई खेड़ा संपर्क मार्ग, लखनऊ पलिया मार्ग से ज्ञानपुर धंधार होते धुरपुरा मार्ग का जीर्णोद्धार, लखनऊ पलिया मार्ग से बराही तक संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार, ग्रामसभा सुन्नी से बघाैड़ा संपर्क मार्ग, लखनऊ पलिया मार्ग से गौसगंज मार्ग पर 1 किलोमीटर हिस्सा का जीर्णोद्धार, ग्रामसभा हथोड़ा से त्योनाकला तक की जर्जर हालत का निर्माण आदि प्रमुख सड़कों की बदहाली के बारे में अवगत कराया।
वहीं कस्बा कछौना की मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं दिन नगर संपर्क से पहावा संपर्क मार्ग का निर्माण जनहित में उक्त सड़कों का शीघ्र निर्माण व जीर्णोद्धार कराए जाने की पुरजोर मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा आवाज उठाने से आम जनमानस की उम्मीद की किरण जगी है।
रिपोर्ट – पीडी गुप्ता