समाजवादी कार्यकर्त्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

सिराथू, कौशांबी : कौशाम्बी जनपद के समस्त तहसीलों की भाँति सिराथू तहसील में भी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिराथू उप जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राजयपाल जी को ज्ञापन दिया गया। भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुुए सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की हालत को नाजुक बताया । प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। इस भाजपा सरकार मे लोग बेरोजगार हो गये। मंहगाई चरम पर है। महिलाओं, बेटियों की हत्याएं हो रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों की हत्याएं, फर्जी मुकदमे जैसी वारदातें बढ़ रही हैं।

समाजवादी पार्टी कौशाम्बी जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया एवं पार्टी कार्यकर्ताओ भानू यादव विधानसभा अध्यक्ष, डॉ असलम, कमलेन्द्र सिंह, रमेश यादव व अनुज यादव ब्लॉक प्रमुख कड़ा, बचानी यादव, मौला बक्श, दिलीप यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, प्रहलाद यादव, दौलतराम पंडा , राजेश यादव विजयशंकर यादव, सत्यम यादव, आशीष कुशवाहा आदि तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी भी किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के नौजवान भी डटे रहे।

IV 24 न्यूज़ सिराथू कौशाम्बी से मनोज यादव की रिपोर्ट