पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयले की दो खदानों में हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार प्रांत की राजधानी क्वेटा के निकट खदान ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई। खदान में गैस विस्फोट के कारण हादसा हुआ।
एक अन्य घटना में क्वेटा के निकट पाकिस्तान खनन विकास निगम की एक खदान में दो खनिकों की मौत हुई।