सांडी नगर के मोहल्ला मुंशीगंज स्थित किन्नर के घर में नकब लगाकर घुसे डकैतों ने किन्नर को मारा-पीटा व बंधक बनाकर पचास हज़ार की नगदी व सोने, चांदी के जेवर लेकर भाग गए। पुलिस मामले को चोरी की वारदात तो बता रही है लेकिन लूटपाट की घटना से इन्कार कर रही है। मौके पर पहुंचे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्यों का संकलन किया।
सांडी नगर के मोहल्ला मुंशीगंज में रजनी शुक्ला नाम के किन्नर के घर बीती रात लगभग एक बजे लगभग दर्जन भर बदमाश पड़ोस में खाली पड़े बग्गर से दीवार में नकब लगाकर घर घुस आए । खट-पट की आवाज़ सुनकर रजनी किन्नर जाग गया । रजनी किन्नर को तमंचा लगा दिया और मारा-पीटा और कहा कि चिल्लाए तो गोली मार दूंगा । घर में घुसे डकैतों किन्नर के घर बक्से में रखे पचास हजार रु और माल ज़ेवर लेकर भाग गए । नगर में ऐसी घटना बहुत दिनों के बाद घटी है जो कि पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है । देखना है कि अब सांडी पुलिस इस घटना का खुलासा कितनी जल्दी करेगी । नगरवासियों में बदमाशों का भय व्याप्त है । हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है । एसओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।