2 अक्टूबर को गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर सभी को बहुत-बहुत अग्रिम बधाई। 2 अक्टूबर को गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी नगरों में व गांव पंचायतों में धूमधाम से गांधी जयंती मनाए जाने का निर्णय लिया गया है ।
सभी प्रधानों के साथ बैठक करके उनको समुचित दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं। उनसे अपेक्षा भी की गई है गांव की साफ सफाई स्वच्छता, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कराई जाए तथा गांव में खुली बैठक करके गांधी जी के विचारों पर चर्चा हो ।सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं कि गांव वासियों को जानकारी दी जाए। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार के बारे में सबको जागरूक करते हुए तैयार किया जाए ।सभी विद्यालय कल खुलेंगे छात्र भी आएंगे और गांधी जयंती धूमधाम से सभी विद्यालयों में मनाई जा जाएगी गांव के लोग विद्यालय में इकट्ठा होंगे खुली बैठक होगी वृद्धों का सम्मान होगा।
कल बदायूं शहर में गांधी मैदान से प्रभात फेरी सुबह 6:30 बजे निकलेगी 150वीं जयंती के अवसर पर इस बार 150 बच्चे गांधी का रूप धारण कर इस प्रभात फेरी में भाग लेंगे सभी नागरिकों से शहरवासियों से विनम्र निवेदन है व अपील है कि इस प्रभातफेरी में शामिल हो, अपनी सहभागिता करने की कृपा करेंगे।