मंझनपुर, कौशाम्बी : ग्राम पंचायत कुम्हियावां में आज नहर में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। वहीं ग्राम सभा सरसवा, टेवां,अजरौली, लौगावा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सादगी पूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन किया गया।
नौ दुर्गा कमेटियों के आयोजकों द्वारा इस वर्ष मूर्ति विसर्जन बड़ी ही सादगी पूर्ण रूप से किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष डी जे साउंड के बगैर जिला प्रशासन की दिशा निर्देश का माता रानी के भक्तों ने नम आंखों से मूर्ति विसर्जन किया लेते रहे। मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिनौता चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट