कौशाम्बी : नगर पंचायत अझुवा में आज ससुर खदेरी नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। वहीं ग्राम सभा कनवार, धुमाई, अटसराय सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सादगी पूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन किया गया।
नौ दुर्गा कमेटियों के आयोजकों द्वारा इस वर्ष मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को बड़ी ही सादगी पूर्ण रूप से किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष डी जे साउंड के बगैर जिला प्रशासन की दिशा निर्देश का माता रानी के भक्तों ने नम आंखों से मूर्ति विसर्जन किया। नगर पंचायत अजुहा के अधिशाषी अधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता ससुर खदेरी नदी स्थित विसर्जन स्थल पर पंडाल, पेयजल व सफाई का जायजा भी लेते रहे। मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अझुवा चौकी प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट