हमारा गाँव

ठाकुरद्वारा में शिव जी मंदिर का
गांव में भोले भाले लोगों का
स्कूल में हेडमास्टर सर का
अंदाज ही निराला है।
खेतो मे मक्के का
भीड़ मे धक्के का
हिंदी भाषा पर
लगने वाली बिंदी का
अंदाज ही निराला है।
ठाकुरद्वारा स्कूल के गुरुओ का
फूलों मे खूशबू का
प्रताःकाल सूर्य की किरनों का
अंदाज ही निराला है
ठाकुरद्वारा मे पवन की दुकान का
गर्म गर्म वर्गर का
चटपटे गोलगप्पे का
अंदाज ही निराला है।

रोहित
9वीं कक्षा का छात्र
राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा