दिल्ली:– “नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का” के अंतर्गत साहित्य संगम संस्थान की “नशा मुक्ति विशेषांक का विमोचन कौशल किशोर, आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री जी के आवास 2 ए साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली पर किया गया।
संस्थान के संगम सुवास नारी मंच की अधीक्षिका छाया सक्सेना ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री जी के कर कमलों से नशा मुक्ति विशेषांक का विमोचन होने पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र तरुण सिंह सक्षम उमा मिश्रा प्रीति डॉ. कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी संगीता मिश्रा मिथलेश सिंह मिलिंद सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए आभार जताया है।
“अविचल प्रभा” मासिक ई पत्रिका द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह है जिसमें 1021 रचनाकारों की कविताओं का संग्रह है।
इस शुभ अवसर पर साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुमार रोहित रोज जी, दिल्ली इकाई अध्यक्षा कुसुम लता ‘कुसुम’ जी, उपाध्यक्ष सुधा बसोर जी, सलाहकार डॉ अशोक कुमार’मयंक’जी, अधीक्षिका कुसुम आचार्य जी,पंच परमेश्वरी संध्या सेठ जी, उप सचिव डॉ संगीता पाहुजा जी, रजनी रोज जी और पुस्तक की संपादिका नंदिता माजी जी के साथ लखनऊ से प्रचार सचिव अरुण सिंह जी व अन्य कविगण उपस्थित रहे।
समाज से नशे को जड़ से समाप्त करने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए। नशा विनाश का कारण है, नशा समाज का दीमक है जब तक हम सब सामूहिक रूप से इस दीमक को नष्ट नहीं करते यह हमारी भावी पीढ़ी के लिए भी विनाश का कारण बना रहेगा।
मंत्री जी ने सभी साहित्यकारों को नुक्कड़ नाटकों व गीतों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का दायित्व व प्रेरणा दी।