केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने सुकमा नक्सली हमले के मामले में खुफिया तंत्र की नाकामी की संभावना से इन्कार किया है।
श्री सिंह ने बताया कि बल के जवानों ने उग्रवादियों को मुंहतोड जवाब दिया और बल को ज्यादा नुकसान होने से बचाया। उन्होंने कहा कि चार घंटे तक चली गोलीबारी में उग्रवादियों को काफी नुकसान हुआ है। बल के एक जवान को उग्रवादियों द्वारा अगवा किये जाने की मीडिया में चल रही खबरों पर उन्होंने कहा कि सरकार मामले पर नजर रखे हुए है।