आज विश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि उन सभी के लिए कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है जो हमे स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं।

ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह दिन स्वास्थ्य सेवा में अनुसंधान और नवाचार का समर्थन करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का भी दिन है। श्री मोदी ने सभी से कोविड से लड़ने पर ध्यान केंद्रित रखने का आह्वान किया, जिसमें मास्क पहनना, हाथ धोना और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना शामिल है।