स्वामी नारदानन्द आश्रम के 93वें वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ कार्यक्रम

सीतापुर : जनपद की सीमा से सटे नैमिषारण्य में स्वामी नारदानंद आश्रम के 93वें वार्षिक अधिवेशन पर स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती के तत्त्वावधान में देवपुरी के समीप आश्रम समिति की प्राचीन भूमि पर हर वर्ष की भांति तमाम संत महात्माओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया।

साध्वी रामानुज कुमारी ने आश्रम एवं सहयोगी समिति-संस्थापक ब्रम्हलीन पीठाधीश्वर स्वामी नारदानंद सरस्वती महाराज द्वारा अब तक किए गए समाजहित के पुण्य कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षा सुधार समिति सहित आश्रम के पदाधिकारियों में मुनेंद्र अवस्थी, शिवराज सिंह, रामदास पाठक, शांति देव त्रिपाठी, रामवीर सिंह, वेद प्रकाश, संत महात्माओं में नारायन दास, संतोष दास खाकी, विद्यानंद स्वामी सास्वत महराज, नित्यानंद, आचार्यों में राजेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, कमल शास्त्री, सौरभ कुमार, सहित ग्राम प्रधान विनीत मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, मुनीजर मिश्रा एवं तमाम ग्रामवासी सहयोगी जन उपस्थित रहे।