- केंद्रीय बजट में चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक वृद्धि सात प्रतिशत रहने का अनुमान।
- वित्त मंत्री ने कहा- बजट में महिलाओं, युवाओं और शिल्पकारों को सशक्त बनाने पर जोर।
- व्यक्तिगत करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए बजट में कई कर रियायतों की घोषणा।
- आयकर दाताओं के लिए छूट की सीमा पांच लाख से बढाकर सात लाख रूपये की गई।
- वर्ष 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों में एक सौ सत्तावन नए नर्सिंग कॉलेज खोले जायेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बजट आकांक्षी समाज, गरीबों, गांवों और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करेगा।
- व्यापार और उद्योग संगठनों ने बजट को प्रगतिशील और विकासोन्मुख बताते हुए स्वागत किया।
- रेल मंत्री ने कहा- इस साल के अंत तक देश में हाइड्रोजन रेलगाडियां चलने लगेंगी।
- अहमदाबाद में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 178 रनों से हराकर शृंखला 2-1 से जीत ली है। अविजित शतकवीर शुबमन गिल को मैन ऑफ दि मैच और कप्तान हार्दिक पाङ्ड्या को मैन ऑफ दि सीरीज का पुरस्कार दिया गया।