१५ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्‍पणी और अदाणी समूह के मामले पर तीसरे दिन भी स्‍थगित।
  • ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि इस योजना के तहत अगले वर्ष मार्च तक कुल दो करोड़ 95 लाख पक्के मकान आवंटित किए जाने है।
  • राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एन आई ए ने युवाओं को आतंकी और कट्टर बनाने तथा सुरक्षा बलों पर हमले का षड्यंत्र रचने के सिलसिले में जम्‍मू-कश्‍मीर और पंजाब में कई स्‍थानों पर तलाशी ली।
  • सरकार ने दलित ईसाइयों और मुस्‍लमानों को अनुसूचित जाति का दर्जा प्रदान करने की संभावना के अध्‍ययन के लिए एक आयोग का गठन किया
  • प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने स्वदेशी हथियारों की डिजाइन में सैनिकों की शा‍रीरिक क्षमताओं का ध्‍यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया है।
  • चार राज्यों में हरित राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारा परियोजना के निर्माण के लिए भारत ने विश्व बैंक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत की महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला दूसरे दौर में।