सण्डीला, हरदोई– पुलिस ने गैंगस्टर और गोकशी के आरोपित अब्दुल अजीम की सम्पत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपित काफी समय से वांछित है। आरोपित की 50 लाख रुपये की दो संपत्तियों को कुर्क किया गया है।
कासिमपुर पुलिस ने गैंगस्टर और गोवध अधिनियम में आरोपित अब्दुल अजीम की संपत्तियों को कुर्क किया है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बतायी गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि संडीला निवासी अब्दुल अजीम गैंग बनाकर गोवध संबंधित कार्यों में लिप्त था। जिस पर संडीला और कासिमपुर में तीन मुकदमे दर्ज है। डीएम के आदेश पर कासिमपुर पुलिस ने 50 लाख रुपये की अवैध तरीके से अर्जित दो संपत्तियों को कुर्क किया है।
एएसपी ने बताया कि आरोपित अब्दुल अजीम गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। आत्मसमर्पण या अरेस्टमेण्ट न होने के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कुर्की के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के एक पक्के मकान और एक बाइक समेत दो संपत्तियों को कुर्क किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। कार्रवाई के दौरान सण्डीला उप जिला अधिकारी आईएएस दिव्या मिश्रा, सीओ सण्डीला सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।