- भारत और श्रीलंका ने आर्थिक सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में पांच महत्वपूर्ण समझौते किए।
- संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज लगातार दूसरे दिन मणिपुर हिंसा और अन्य मुद्दों पर हंगामे के कारण दिन भर के लिए स्थगित।
- शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान पहले स्थान पर है।
- वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की याचिका स्वीकार की।
- मौसम विभाग का अगले दो दिन में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अत्यधिक वर्षा का पूर्वानुमान।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देश में 44 स्थानों पर रोजगार मेले में वर्चुअल माध्यम से 70 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
- सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष डब्ल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे।