- हंगामे के बीच, सदन ने 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का बजट, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनुपूरक मांगें, जम्मू-कश्मीर विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2023 , जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2023 और विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2023 ध्वनि मत से पारित कर दिया।
- भारतीय लोकतंत्र पर राहुल गांधी की टिप्पणी और अदाणी समूह के मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी।
- दोनों सदनों की अगली बैठक बृहस्पतिवार को होगी। नव संवत्सर, चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा और चेटी चांद के अवसर पर कल सदन की बैठक नहीं होगी।
- सीबीआई विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वय से मेहुल चोकसी जैसे वांछित अपराधियों की गतिविधियों पर कडी निगरानी रख रही है।
- सीबीआई ने कहा है कि पिछले 15 महीनों में 30 से अधिक वांछित अपराधी भारत लाए गये हैं।
- राजस्थान के उदयपुर में जी20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक में शून्य कार्बन विकास पर गोलमेज चर्चा हुई।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ – आईटीयू के क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का लोकापर्ण करेंगे।
- सरकार ने मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष के समाधान के दिशा-निर्देश जारी किए।
- भारतीय सेना और राष्ट्रीय ताप बिजली निगम नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड के बीच आज नई दिल्ली में इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हराया।