- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड के बढते मामलों की स्थिति और जन-स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की।
- देश में इन्फ्लुएंजा और पिछले दो हफ्तों में कोविड के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2023 के लिए 54 पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
- इनमें तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।
- सार्वजनिक महत्व के क्षेत्र में एस0 एम0 कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया।
- वास्तुकला के क्षेत्र में प्रोफेसर बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
- अध्यात्म के क्षेत्र में कमलेश डी० पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कपिल कपूर को पद्म भूषण प्रदान किया गया।
- पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण।
- आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में चिंतलपति वेंकटपति राजू, बंदी रामकृष्ण रेड्डी, मंगला कांता रॉय, मनोरंजन साहू, कोटा सच्चिदानंद शास्त्री, गुरचरण सिंह, जी. वेलुचामी, कर्मा वांग्चु, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश चंद्र सूद, नेहुनुओ सोरही, एस. सुब्बारामन, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, धनीराम टोटो और गुलाम मोहम्मद जाज शामिल हैं।
- प्रधानमंत्री ने भारत 6-जी दूरसंचार दृष्टि पत्र जारी किया।
- उच्चतम न्यायालय वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध की श्रेणी में रखने संबंधी विभिन्न याचिकाओं पर 9 मई को सुनवाई करेगा।
- चेन्नई में, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की हार। श्रंखला 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती।