६ मई २०२३ के मुख्य समाचार

  • कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंचा। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने रैलियां और रोड शो किये।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी और पूंछ जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
  • केन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- केन्‍द्र सरकार मणिपुर में शांति बहाली के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठा रही है। राज्‍य में नीट परीक्षा स्थगित।
  • चार्ल्स तृतीय का लंदन में राज्याभिषेक।
  • और ताशकंद में पुरूषों की विश्‍व मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में आकाश सांगवान और निशांत देव ने प्री-क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई।