१ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • भारत की अध्यक्षता में जी-20 की विदेश मंत्रियों की दो दिन की बैठक नई दिल्ली में शुरू। औपचारिक बैठक कल।
  • विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने बैठक के दौरान कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
  • भारत का जी-20 देशों से भगोड़े आर्थिक अपराधियों के तेजी से प्रत्यर्पण और संपत्ति की वसूली के लिए बहुपक्षीय कार्रवाई का आह्वान।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में भू-राजनीति और भू-सामरिक विषय पर भारत के प्रमुख सम्मेलन रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे।
  • त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी।
  • और इंदौर में, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर पहली पारी में 47 रन की बढ़त ली।