नगर पंचायत अजुहा की दलित व मुस्लिम बस्तियों में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नागरिकों में आक्रोश

जनपद कौशांबी ब्रेकिंग

नगर पंचायत अजुहा की दलित व मुस्लिम बस्तियों में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नागरिकों में आक्रोश

जिले के आला अधिकारी आखिर कब करेंगे भ्रष्टाचारियों की काली करतूतों की जांच? समाजसेवियों की शिकायत को क्यों कर रहे नजर अंदाज?

स्वच्छ भारत अभियान के स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में टॉप रैंक हासिल करने वाली नगर पंचायत अजुहा के दलित बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ

वार्ड नंबर दो अम्बेडकर नगर V V I P पूर्व चेयरमैन तथा तत्कालीन चेयरमैन का निवास होने के बाद भी दलित बस्तियों के नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं व नगर के सभी वार्डों में टूटी हुई रोड व नाली का पानी रोड पर भरा रहने से अाने जाने वाले फिसल कर आए दिन गिरते रहते हैं। कभी भी बहुत बड़ा दुर्घटना हो सकती है।

बस्तियों में व्याप्त गन्दगी, बजबजाती नालियां, रास्तों में बहता गंदा पानी, खराब इंटरलॉकिंग, टूटी फूटी नालियां, गड्ढा व कीचड़ युक्त सड़कें, बनीं गुणवत्ता विहीन चोक नालियां से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा

अधिशाषी अधिकारी की मिलीभगत से तत्कालीन चेयरमैन भारी कमीशनखोरी के चलते ठेकेदार को टेन्डर देकर उसके काम को बगैर देखे बिल पास कर दिया जाता है।भ्रष्टाचार से अर्जित धन से अन्य जिलों में भी परिजनों के नाम से प्लाट खरीद आलीशान बंगले बना रहे हैं, महंगी चार पहिया वाहनों से चल रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से तीन साल में खाकपती से करोड़पति बने चेयरमैन अपने चहेते ठेकेदारों द्वारा नाली, सड़कें, सामुदायिक शौचालय, मानक के विपरीत बन रहा खेल का मैदान, गुणवत्ता विहीन धोबी घाट तालाब का सौंदर्यीकरण आदि के निर्माण के नाम पर किया जा रहा बड़ा घोटाला

आइए सुनें दलित बस्तियों के नागरिकों की जुबानी

बाइट– दलित व मुस्लिम बस्तियों के नागरिक

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य के साथ कैमरामैन अरविंद कुमार केसरवानी की ग्राउंड कवरेज