सिराथू, कौशांबी। समर्थ किसान पार्टी के कानपुर जिला अध्यक्ष ठाकुर हरिराज सिंह राजावत बनाए गए हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल छा गया है। इस अवसर पर पार्टी के तमाम लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी।

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में ग्राम भारू ब्लॉक बिधनू जिला कानपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी समेत कई लोग शामिल हुए। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण सेंगर ने कानपुर के जिलाध्यक्ष पद के लिए ठाकुर हरिराज सिंह राजावत के नाम का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया और माला पहनाकर बधाई दी। इसी के साथ समर्थ किसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण सिंह सेंगर ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर हरिराज सिंह राजावत को माला पहनाकर बधाई दी। इसी के साथ ठाकुर सचिन सिंह राजावतको जिला उपाध्यक्ष, रणधीर सिंह तोमर को जिला मीडिया प्रभारी एवं अक्षय पांडेय को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण सिंह सेंगर ने माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिराज सिंह राजावत ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का हमारे द्वारा समुचित निर्वहन किया जाएगा और जिले में पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले दिशा निर्देशों के अनुसार पार्टी कार्य किया जाएगा। इस अवसर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह राजावत ने कहा कि किसानों के हित में आवाज बुलंद की जायेगी और गांव गांव बैठक कर जल्द ही कानपुर जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की सदस्यता कराकर सभी को नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र दिया गया। इस दौरान रोहित सिंह, जीवन सिंह, राम जी सिंह, शिवम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।