सिराथू, कौशाम्बी। तहसील सिराथू के विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही से बालकमऊ पावर हाउस से शाम को खाना बनाते समय बिजली गुल हो गई है । जबकि उपभोक्ताओं को खाना बनाने व पानी भरने के समय पर बिजली नदारद होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ता है । जिससे लोग अंधेरे में कभी कदार मोमबत्ती का भी सहारा लेते रहें। बिजली न रहने पर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं । बिजली चाहे कटे चाहे बंद रहे या जले लेकिन सरकार को उपभोक्ताओं से मीटर बिल वसूल करना है ।
सिराथू से अरविन्द कुमार मौर्य की रिपोर्ट