भ्रष्टाचार : विकास अधिकारी का कारनामा, निजी शौचालय को सेक्रेटरी ने दिखा दिया सरकारी

● निजी शौचालय की पुताई करा लिखवा दिया सरकारी ।

यूपी कौशाम्बी :- करारी तहसील क्षेत्र के ग्राम मकदूमपूर ढोकसहा के ज्ञानबाबू व शिवबाबू पुत्र रामरूप उर्फ ओझा ने सन् 2017 में अपने निजी धन से शौचालय बनवाया था; लेकिन ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने ज्ञानबाबू व शिवबाबू के निजी शौचालय को सरकारी शौचालय दिखाकर पोताई कर नम्बर नाम व सन् जबरन लिखवा दिया । जब प्रार्थी ने पूछा कि मेरे शौचालय मेें क्यों लिखवा दिया तो सेक्रेटरी का जवाब था कि मैंने लिखवाया है तो; क्या कर लोगे ? वो लिखा रहेगा !

भुक्तभोगी ज्ञानबाबू और शिवबाबू ने बताया कि सेक्रेटरी ने कहा निजी शौचालय है तो क्या हुआ ? तुम्हें जो करना है करो ! जहाँ जाना है जाओ ! मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा और यह कह कर चले गए ।

इसी तरह ग्राम मेंं कई लोगों के शौचालय को सहायता प्राप्त दर्शाकर सरकारी खजाने से आए हुए शौचालय के पैसे पर हाथ साफ किया जा रहा है । सरकारी इमदाद ग्रामीणों के हाथ तक नहीं पहुचती । साहब अपने जेब भरने में लगे हुए हैं और गरीब जनता लाभ से वंचित है ।

ज्ञात हो कि सेक्रेटरी के खिलाफ DM साहब व सीडीओ साहब को आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई । 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर काल किया गया, फिर भी अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है ।एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी न्याय नही मिला है । पीड़ित व्यक्ति सभी जगह जा कर न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है ।

जिला क्राइम रिपोर्टर IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट