जिला मजिस्ट्रेट पुलकित खरे ने बताया है कि विकास खंड हरपालपुर के ग्राम पंचायत धर्मपुर एवं विकास खंड माधौगंज के ग्राम पंचायत कुरसठ बुजुर्ग देहात के रिक्त ग्राम प्रधान पद पर एवं विकास खंड टोडरपुर के वार्ड सं0 69 उमरौली प्रथम के रिक्त सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर 22 फरवरी 2018 को होने वाले मतदान एवं 24 फरवरी को मतगणना के लिए ब्लाक हरपालपुर के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सवायजपुर को जोनल व तहसीलदार सवायजपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट, माधौगंज के लिए तहसीलदार न्यायिक बिलग्राम को जोनल व नायब तहसीलदार बिलग्राम को सेक्टर तथा टोडरपुर के लिए उप मजिस्ट्रेट शाहाबाद को जोनल एवं तहसीलदार शाहाबाद को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है ।
जिलाधिकारी ने नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये है कि 22 फरवरी को प्रातः 07 बजे से मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विध्न मतदान तथा 24 फरवरी को प्रातः 08 बजे से संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर मतगणना सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें ।