जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में केरी सेक्टर की नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गये हैं । एक अन्य जवान इस गोलीबारी में घायल भी हुआ है। रक्षासूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा पर दोपहर में पाकिस्तान ने अकारण गोलाबारी कर भारतीय सीमा में गश्त कर रही सेना की टुकड़ी को निशाना बनाया । इस हमले में मेजर मुहारकर प्रफुल्ला अम्बादाश और तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिन्होंने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया । सीमा रेखा पर तैनात जवानों ने गोलीबारी पर असरदार ढंग से जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला शाम तक चल रहा था ।
Related Articles
सेना के एक कैप्टन सहित चार वीर सपूत शहीद, विधानसभा में भी शहादत की सुनी गयी गूंज
February 5, 2018
0
Gen Bipin Rawat, his wife and other personnel of the Armed Forces lost lives in a helicopter crash
December 8, 2021
0
तुतुकुड़ी जिले में लगी निषेधाज्ञा हटी और गोलीबारी में मारे गये लोगों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ी
May 28, 2018
0