जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने अवगत कराया है कि 17 मार्च 2021 को जिला सेवायोजन कार्यालय में एक ऑनलाइन रोज़गार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 19 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडियट, स्नातक, परास्नातक, तकनीकी योग्यता रखने वले अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन www.sewayojan.nic.in पर करें और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कंपलियों द्वारा ऑनलाइन ही लिया जायेगा।