राजेश पुरोहित, भवानीमंडी
दिल्ली : देश की जानी मानी संस्थान साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के गीतशाला मंच नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति से ओतप्रोत ऑनलाइन काव्य सम्मेलन का आयोजन गीतशाला मंच की अधीक्षिका सरोज सिंह राजपूत ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम सभी साहित्यकारों ने बढचढ़ कर हिस्सा लेकर कार्य क्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आ०राज लक्ष्मी शिवहरे दीदी जी की शानदार माँ सरस्वती वंदना से आंरभ किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबलपुर मध्यप्रदेश की जानीमानी साहित्यकारा पूर्व जिला न्यायाधीश आ० मीना भट्ट दीदी जी रही अध्यक्ष साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ०राजवीर मंत्र जी, और विशिष्ट अतिथि के रूप में संगम सुवास नारी मंच की अधीक्षिका आ० छाया प्रभु सक्सेना जी रही।
कार्यक्रम में गीतशाला मंच के बीस प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी शानदार रचनाओं से मंच को सुशोभित किया ।
रवि रश्मि अनुभूति मुंबई महाराष्ट्र डॉ. राजेश कुमार पुरोहित भवानीमंडी राजस्थान सुधार श्रीवास्तव गुलशन कुमार साहसी चन्द्रमुखी मेहता सदा इन्दु शर्मा शचि राजलक्ष्मी शिवहरे भावना दीक्षित ज्ञान श्री विनोद कुमार दरभंगा बिहार लता सगुण खरे प्रेमलता मिश्रा वीर सुनीता मिश्रा बिलासपुर छत्तीसगढ़ गीतांजलि वाष्र्णेय सूर्यान्जली बरेली दीप्ति शर्मा दीप जटनी उड़ीसा प्रमोद कुमार चौहान सहित विभिन्न राज्यों के रचनाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का संचालन गीतशाला मंच की अधीक्षिका सरोज सिंह राजपूत ठाकुर द्वारा किया गया ,और आभार प्रदर्शन लक्ष्मी शिवहरे जी द्वारा किया गया।