क्षेत्र के गाँवों में भी दिखा SC/ST बिल के विरोध में भारत बंद का असर

सवर्ण समाज के आह्वान पर आज SC/ST बिल का विरोध किया जा रहा है । SC/ST बिल के विरोध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया है ।

जिले ही नहीं जिले से दूर गाँव व कस्बों में भी भारत बंद का असर दिखा। माधोगंज क्षेत्र के गांव समुखा में लोगों ने sc/st एक्ट का विरोध किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी । गांव के राजेश द्विवेदी ने बताया हम सभी सवर्ण व ग्रामवासी लोग इसका विरोध करते है अगर सरकार ने इसमे बदलाव नहीं किया तो आगे और भी बड़े धरने प्रदर्शन आदि करेंगे । प्रदर्शन का नेतृत्व युुवा नेेता राजेश द्विवेदी ने किया ।