रामू बाजपेयी–
पाली (हरदोई)- रविवार को पाली नगर के बाबा भूत नाथ मंदिर पर एक धार्मिक झाँकी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरस्वती शक्ति झाँकी ग्रुप शाहजहाँपुर द्वारा भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के प्रथम पूजन से हुआ अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ल व उपनिरीक्षक विजय नारायण दुवे और मुकुल दुबे द्वारा भगवान श्री गणेश का पूजन किया गया।
झांकियों का कार्यक्रम देख लोग पूरी तरह से भगवान की भक्ती में खोए नजर आये। जिस समय झाँकी ग्रुप द्वारा शिवतांडव प्रस्तुत किया गया उस समय पूरे पांडाल में सन्नता पसर गया लोगों की निगाहें भोलेनाथ से हटने का नाम ही नही ले रही थीं। लोगों ने झांकियों की जमकर तारीफ की।
इस असवर पर अरविंद शुक्ला, विकास कुमार, प्रशांत कुमार, बजरंगी, गणेश मिश्रा, कपिल अवस्थी, शिवम तिवारी, शिवानन्द मिश्रा, आदि के साथ साथ सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।