डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित
प्रतिभाएं जन्मजात होती है और प्रतिभाएं लगातार अभ्यास से भी निखर जाती है। लखनऊ की ऐसी ही प्रतिभा अंकिता बाजपेयी से हम आज परिचय करा रहे है जिन्होंने अपनी माँ को गुरु बनाकर नृत्य सीखा व माँ का अधूरा सपना साकार करने में लगी है। राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी है। आइये जाने उनके अब तक के जीवन के सफरनामे को।
प्रयागराज में 16 जून 2000 को जन्मी अंकिता बाजपेयी वर्तमान में नवाबों की नगरी लखनऊ में रहती है। अभी वह रामा डिग्री कॉलेज से बीए सेकेंड ईयर में अध्ययन कर रही है। उन्हें नृत्य की प्रेरणा उनकी माँ अनिता बाजपेयी से मिली। उनके पिताजी आर.पी.बाजपेयी जी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनिता जी सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना रह चुकी है।
अंकिता कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वह कहती है कि “विश्व रिकॉर्ड बनाने का मकसद मेरा यह है कि समाज तक यह संदेश पहुँचे कि हम लड़कियां व महिलाएं बिल्कुल भी कमजोर नहीं है व इस समाज की नींव है। व इसी को नज़र में रखते हुए मैं अपनी प्रस्तुति भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी पर रोक, सेव वाटर (जल बचाओ), पर्यावरण संरक्षण, जैसे मुद्दों पर नृत्य प्रस्तुति करके लोगो को जागरूक करने की कोशिश करती हूँ।” अंकिता बाजपेयी चाइल्ड लाइन लखनऊ की ब्राण्ड अम्बेसेडर, लाडली फाउंडेशन दिल्ली की ब्राण्ड अम्बेसेडर, आइकॉन ऑफ बदलाव संस्था लखनऊ ,ओम ब्राह्मण महासभा की ब्राण्ड अम्बेस्डर जैसी संस्थाओं में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है।
अंकिता वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है। 24 घण्टे लगातार नृत्य का विश्व रिकॉर्ड 2017 में किया। 8 घण्टे पानी मे नृत्य का विश्व रिकॉर्ड 2016 में बनाया। 5 घण्टे उल्टी मिट्टी के मटके पर नृत्य का विश्व रिकॉर्ड 2016 में किया। 60 मिनिट में 60 डांस की प्रस्तुति स्वर्गीय श्री देवी जी के गानों पर नृत्य कर समर्पित विश्व रिकॉर्ड 2018 में किया।
अंकिता को अब तक कई सम्मान प्राप्त हो चुके है जिनकी लंबी सूची है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के कर कमलों से उन्हें लोकमत 2017 प्राप्त हुआ। डिप्टी सी एम दिनेश शर्मा जी द्वारा उत्तरप्रदेश बाल रत्न 2016 में प्राप्त हुआ। नेशनल अवार्ड बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 2018 उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविन्द पांडे जी द्वारा सम्मानित। नेशनल आई वोमेन ग्लोबल सम्मान 2019 पुणे महाराष्ट्र से प्राप्त हुआ। ईस्टर्न भूमिका सम्मान 2019,जयपुर रत्न सम्मान 2019,कोहिनूर सम्मान 2019,वूमेन ऑफ दी फ्यूचर सम्मान 2018 जयपुर। ग्लोबल आइकॉन सम्मान करनाल से 2018 में मिला। यू पी आइकॉन अवार्ड 2017,अवध सम्मान 2016, बिटिया रानी सम्मान 2013 व 2019 में मिला। नवदुर्गा सम्मान, रोटरी सम्मान 2019,सरल केयर सुपर डॉक्टर अवार्ड गाजियाबाद 2019, भारत रत्न अटल सम्मान 2017, यशस्वी सम्मान 2018, एहसास सम्मान 2016 दिल्ली, रियल हीरो 2018 दिल्ली, जज्बा अवार्ड 2019, नारी शक्ति सम्मान 2019 कला सम्मान 2019 प्राइड ऑफ इंडिया 2019 अवध कम्बाइन अकादमी अवार्ड 2019 सुरभि रत्न सम्मान 2019 जन जननी सम्मान 2017 मैं हूँ बेटी सम्मान 2017 प्रयाग गौरव सम्मान 2015 गौरव सम्मान 2018, यंग इंडिया चेंजमेकर सम्मान पटना, मेकस लिटिल आइकॉन 2015 वूमेन ऑफ विंग्स सम्मान 2018,भारत लीडरशिप पटना 2018 मितवा थियेटर अवार्ड। 2014, गोनर्द कला भूषण सम्मान गोंडा 2019, अवध गौरव सम्मान 2017, नेशनल ग्लोबल टाइम्स अवार्ड 2018 रामेश्वरी योगक्षेम ट्रस्ट सम्मान 2017,शान ए अवध सम्मान 2017 एक्टिव सम्मान 2012, प्रयागराज से। श्री सम्मान व समीक्षा सम्मान 2019, किड्स फेसट सम्मान 2017 यूथ कों न केलव सम्मान 2016,अवध स्टार सम्मान 2018,ध्रुव स्टार अवार्ड 2015, सहित अनेकों सम्मान से सम्मानित।
अंकिता ने बड़े बड़े मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। साल 2919 में उन्होंने कुम्भ प्रयागराज,गोंडा युवा महोत्सव शिराजे हिन्द महोत्सव, वर्ष 2015,2026 व 2018 में यू पी महोत्सव। त्रिवेणी महोत्सव 2013, गोंडा महोत्सव 2014, जौनपुर महोत्सव 2016, बेलहा महोत्सव ,अवध महोत्सव, उत्तराखंड महोत्सव 2013,बाल उत्सव 2014,ताज महोत्सव 2014,2017 ।डालमऊ महोत्सव 2016 भोजपुरी महोत्सव 2014, बुलन्दशहर महोत्सव 2017, अलीगढ़ महोत्सव 2016, 2018 सुराजलि उतर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र, भारतीय संस्कृति महोत्सव 2016, शिक्षा महोत्सव 2018, उत्तरायणी महोत्सव 2014,2016। गंजिंग कार्निवल, सी डी आर आई। सरस महोत्सव, लखनऊ विकास प्राधिकरण व अन्य राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय मंचों पर भी वह प्रस्तुति दे चुकी हैं।
अंकिता ने रियलिटी शो व टी वी चैनल पर भी अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुकी है। डी आई डी लिटिल मास्टर सीजन 2 जी टी वी चैनल पर प्रस्तुति। डी आई डी सीनियर 4 जी टी वी चैनल पर। विजेता मेले का बिग स्टार सीजन 1 बिग मैजिक चैनल, उपविजेता हिंदुस्तान का बिग स्टार सीजन 3 बिग गंगा चैनल, दूरदर्शन व डी डी यू पी चैनल, सुभारती चैनल, दिशा चैनल, साधना चैनल, कलर्स चैनल, सोनी चैनल, सहित अनेक टी वी चेनलों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है ।
मूलतः इलाहाबाद की रहने वाली अंकिता ने बताया कि मैंने कथक का प्रशिक्षण मेरी गुरु उर्मिला शर्मा से लिया लखनऊ में नृत्य का बेहतर माहौल है। इसिलए विशारद के बाद मैं 2012 में पेरेंट्स के साथ इलाहाबाद आ गई।मेरी मम्मी सरकारी स्कूल में प्राइमरी टीचर थी उन्होंने मेरा भविष्य संवारने के लिए त्यागपत्र दे दिया। मेरे परिवार में पापा मम्मी व एक बड़ा भाई है। अंकिता ने पहला स्टेज शो मात्र 7 साल की उम्र में किया था। 13 साल की उम्र में डी आई डी लिटिल मास्टर रियलिटी शो में भाग लिया। इसके बाद लगातार 8 रियलिटी शो किये।
अंकिता को डांस की प्रेरणा अपनी माँ से मिली। 6 साल की उम्र में डांस करना शुरू किया। उनकी माँ कथक नृत्यांगना रही लेकिन शादी होने के कारण उनका सपना अधूरा रह गया। बेटी अंकिता अपनी माँ के सपने को पूरा करने में लगी है। कड़ी मेहनत कर उन्होंने सभी विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। अंकिता को पंडित बिरजू महाराज से भी प्रेरणा मिली है।
अंकिता का लक्ष्य है कि वे इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करेंगी । अंकिता ने कहा कि वे आगे जाकर कई और रिकॉर्ड बनाएगी जिनमे 30 सेकेंड में 140 ड्रेस बदलने , 5 मिनट में नृत्य करते हुए 250 मोमबत्ती बुझाने और कथक में 150 चक्कर लेने का रिकॉर्ड, उल्टे मटके पर 9 घण्टे परफॉर्म करने का प्रयास करेगी। अंकिता कथक, गरबा, सूफी और सेमी क्लासिकल जैसे अलग अलग डांस स्टाइल करती है पर चेहरे पर कोई शिकन नहीं आती।