भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा बोली विकास मंच द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम आदित्यवार को आयोजित आंचलिक बोली के ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले 48 साहित्यकारों को फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान से सम्मानित किया। साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को बताया कि संस्थान आंचलिक बोलियों के विकास व बोली संवर्धन हेतु ये कवि सम्मेलन करवाती है जिसमे विभिन्न राज्यों के रचनाकार काव्य पाठ करते हैं।
आंचलिक बोलियों के इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रान्तों के कवियों कवयित्रियों ने तीन मार्च को भाग लिया था। कवि सम्मेलन की मुख्य अतिथि संतोष पांडेय सरित रही।अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र व मीना भट्ट ने सरस्वती माँ की स्थापना की।सरस्वती को माल्यार्पण छाया सक्सेना आशीष पांडेय जिद्दी कविराज तरुण सक्षम अरुण श्रीवास्तव अर्णव मनु सामरिया अर्चना तिवारी तामेश्वर शुक्ल तारक ने किया। दीप प्रज्वलन राजेश कुमार शर्मा पुरोहित छगनलाल गर्ग विज्ञ आदेश पंकज चन्द्रपालसिंह चन्द्र सरोज ठाकुर अनिता मंदिलवार ने किया। कवि सम्मेलन का संचालन राजेश कुमार तिवारी लता खरे व पिड़वा ने किया। अध्यक्षीय बगढ़न मीना भट्ट ने दिया।
कवि समनेलन में श्रेष्ठ काव्य पाठ हेतु राजवीर सिंह मन्त्र राजेश कुमार शर्मा पुरोहित राजेश तिवारी आशीष पांडेय दीपाली पांडे दीया रानी सोनी रिखबचन्द रांका कल्पेश सुमिता राजकुमार कल्पना राजीव डोगरा नेनाराम गीता गुप्ता लता खरे सरिता श्रीवास्तव आर्यावर्त वेद प्रकाश पुरूषोत्तम प्रजापति मीना भट्ट संतोष पांडे सरित अर्चना तिवारी अनिता मंदिलवार सुनील अवधिया चन्द्रपाल सिंह प्रकाश चन्द्र जांगीड़ सरोज सिंह ठाकुर राजीव पंत विनोद मिश्र सौरभ ठाकुर शिवकुमार लिल्हारे हेमन्त कुमार वीणा चौधरी राजेश यादव किरणलता वैद्य दीप्ति शर्मा प्रेमलता रामजस त्रिपाठी को फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान से सम्मानित किया गया।