विश्व पर्यावरण दिवस पर कथावाचक अनूप ठाकुर जी महाराज ने किया पौध-रोपण

रामू बाजपेयी :

हरदोई- जनपद के असलापुर गाँव के निवासी सुप्रसिद्ध कथा व्यास व क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अनूप ठाकुर जी महाराज ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस की सभी देशवासियों को बधाई दी एवं अपने आश्रम व अन्य सामाजिक स्थल, धार्मिक स्थल पर १०१ पौधे रोपे । सभी से पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने की अपील की ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें । इसके अलावा उन्होंने पौधों को मनुष्य के जीवन की अनमोल धरोहर बताया।