बदायूँ बीआरबी स्कूल के परिसर में आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा सार्थक पहल कर बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव विकसित करने हेतु पौधारोपण किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने पर्यावरण का महत्व समझाते हुए टीम को पूरा सहयोग प्रदान किया । प्रधानाचार्या ने पौधारोपण के कार्य में लगी टीम की सराहना की । इसी शृंखला में स्कूल के बच्चों ने अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी का आभार व्यक्त किया