● निर्बल विकास एवं उत्थान समिति के सहयोग से आयरा की हुई बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम किया गया
कौशांम्बी : चमनगंज करारी में निर्बल विकास एवं उत्थान समिति के सहयोग से आयरा की बैठक की गई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ थाना करारी श्री अशोक कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री राकेश चंद्र शर्मा एवं निर्बल विकास एवं उत्थान समिति के संस्थापक सज्जाद मेहंदी कार्ययकर्त्ताओं के साथ बैठक में उपस्थित रहे । आयरा के जिला अध्यक्ष सैय्यद आफताब मेहंदी बैठक में कहां की पत्रकारों के किसी भी प्रकार का जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
बैठक के बाद निर्बल विकास एवं उत्थान समिति के साथ एसएचओ करारी एवं पत्रकार बंधुओं ने मिलकर पौधारोपण किया । पौधारोपण के दौरान समिति ने शपथ ली कि जनपद कौशांम्बी में वृक्ष की कटान पर सदैव विरोध करती रहेगी और इसी तरह पौधारोपण करती रहेगी । संपूर्ण जनपद कौशांम्बी में समिति ने 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है कार्यक्रम का समापन मोहम्मद आरिफ ने किया । हर्ष कुमार फिरोज अहमद मंगल प्रसाद अरविंद कुमार मोहम्मद जाहिद मनोज कुमार विश्वकर्मा भानु प्रताप सिंह आदि बैठक में उपस्थित रहे ।