कौशाम्बी: सराय अकिल थाना अंतर्गत ग्राम लाला का पूरा निवासी सीआरपीयफ जवान सूरज पाल पुत्र शंकर राम ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह श्रीनगर में 43 बी एन में पोस्टेड है और उसका ट्रांसफर 91 आर एफ लखनऊ के लिये हुआ है।
इसी दरमयान जवान अपने घर जा रहा था। सोमवार की सुबह जवान साधन के इंतजार में करन चौराहा पर खड़ा था। तभी मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने जवान से महिला घाट जाने का रास्ता पूछा। जवान ने बताया तो मोटरसाइकिल सवार ने जवान से भी पूछा आप को कहा जाना है और जवान जुगराजपुर बता कर मोटरसाइकिल पर बैठ गया। जवान के अनुसार खोपा पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार ने जानबूझकर गुटखा गिरा दिया और जवान को गाड़ी रोक कर गुटखा उठाने को कहा।
जवान गुटखा उठाने के लिये जैसे ही बाइक से उतरा तो मोटरसाइकिल सवार अपनी गाड़ी स्टार्ट कर जवान का सामान से भरा दोनों बैग लेकर फरार हो गया।जवान के अनुसार बैग में जरूरी कागजात थे घटना से जवान काफी परेशान है।